फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tiranga yatra taken out with pride

शान से निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 09 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tiranga yatra taken out with pride
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय से छात्रों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा साइकिल रैली निकाली। नगर भ्रमण के बाद रैली चीनी मिल मैदान पहुंची। जहां देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा साइकिल रैली में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व एसडीआरएल इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एसएसबी मुख्यालय से रैली प्रारंभ होकर छह किलोमीटर की दूरी तय करके चीनी मिल ग्राउंड पहुंची, जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी। सभी लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी के मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी की उप कमांडेंट (चिकित्सा) तस्नीम डोल्टी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। केंद्रीय विद्यालय व एचडीआरएल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

सदर विधायक पल्टूूराम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी की ओर से जो प्रयास किए जा रहे हैं वो सराहनीय हैं। इस मौके पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता, कमांडेंट उपेंद्र रावत, राजीव अग्रवाल, आरके तेज कुमार, आशीष उपाध्याय, लईक अहमद, नर्सिंग नाथ मिश्र, लोकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed