फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tight security arrangements in the court

Balrampur News: न्यायालय में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 08 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in the court
-बलरामपुर के जनपद एवं सत्र न्यायालय के प्रवेश द्वार पर चेकिंग करती पुलिस
बलरामपुर। लखनऊ में हुई घटना के बाद न्यायालय की सुरक्षा काे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। न्यायालय की सुरक्षा व्यव्स्था बढ़ाए जाने के साथ बृहस्पतिवार को एसपी केशव कुमार ने बार संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। एसपी ने न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

नवीन दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर वादकारियों की गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला। न्यायालय के दोनों गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से वादकारियों की जांच भी की गई। कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि एसपी से उनके कार्यालय में बार संघ पदाधिकारियों की वार्ता हुई है। अधिवक्ताओं के वाहनों की चेकिंग के लिए गेट पर उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के लिए वाहन पास उपलब्ध कराते हुए उनके वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाएगी। न्यायालय में प्रवेश के लिए बार संघ अथवा बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किए जाने की सलाह एसपी ने दी है। बार संघ पदाधिकारियों ने भी एसपी को कई सुझाव देते हुए न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। लखनऊ में हुई घटना पर बार संघ पदाधिकारियों ने दुख जताते हुए इसकी पुनरावृत्ति न्यायालयों में न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक में जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्रा, महामंत्री अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दया शंकर पांडेय व युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed