{"_id":"6a3d62c0161d26fb9205a42d","slug":"thyroid-testing-begins-at-the-womens-hospital-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150583-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू
Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा महिला मरीजों को मिलने लगी है। अस्पताल में नई मशीन आने से मरीजों को निजी केंद्रों से जांच कराने से छुटकारा मिल गया है। अस्पताल में जांच शुरू होने से मरीजों की जेब पर भार भी कम हुआ है। थायराइड सहित अन्य जांच पैथोलॉजी में एक साथ हो सकेगी।
जिला महिला अस्पताल में दशकों से थायराइड जांच की सुविधा नहीं थी। ऐसे में अस्पताल आने वाली महिलाओं को चिकित्सक जब थायराइड की जांच लिखते थे तो वह परेशानी हो जाती थीं। बाहर निजी केंद्रों पर जांच के लिए 500-700 रुपये खर्च होते थे। जांच रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाने के लिए दूसरे दिन आना पड़ता था। महिला मरीजों की काफी मांग के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की पैथोलॉजी में थायराइड जांच मशीन उपलब्ध करा दी है। अब थायराइड जांच हो रही है।
लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार कश्यप ने बताया कि थायराइड सहित हार्माेनल जांच की सुविधा भी मरीजों को मिल रही है। प्रतिदिन 50-60 महिला मरीजों की थायराइड जांच की जा रही है। सीएमएस डॉ. राजकुमार ने बताया कि मशीन आने से महिलाओं को सुविधा दी जा रही है।