फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three samples of food items sent to the laboratory

प्रयोगशाला भेजे गए तीन खाद्य पदार्थों के नमूने

Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three samples of food items sent to the laboratory
बलरामपुर। चार खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बीते दिन बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान आम जनमानस के व्रत में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर चार नमूने संकलित किए गए हैं। नहर बालागंज पर महेन्द्र कुमार से दूध, अश्वनी कुमार शुक्ला टेढ़ी बाजार से मूंगफली का दाना व लखन गुड़मंडी गोविन्दबाग से संजय ब्रांड का गुड़ व मूंगफली दाने से बनी मिठाई का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले कारोबारियों को प्रतिष्ठान का पंजीकरण कराने, लाइसेंस प्रदर्शित करने, विक्रय व क्रय किए गए खाद्य पदार्थों के बिल व कैशमेमो रखने के निर्देश दिए गए। पूर्ण लेविल वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छापामार अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत, लालमणि यादव व सत्यवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed