फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three policemen who were carrying body on a garbage vehicle were suspended and four corporation personnel dismissed.

कूड़ा गाड़ी पर शव लादवाने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित व चार नगर पालिका कर्मी बर्खास्त.

Fri, 12 Jun 2020 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Three policemen who were carrying body on a garbage vehicle were suspended and four corporation personnel dismissed.
बलरामपुर के उतरौला तहसील गेट पर कूड़ा गाड़ी लादते नगर पालिका कर्मी तथा मौके पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

तहसील गेट पर मिले शव को पुलिस ने कूड़ा गाड़ी पर लदवा कर भेज दिया। मानवता का माखौल उड़ाने का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ तो जिले की पुलिस और नगर पालिका की थू-थू होने लगी। इस पर एसपी ने एक उपनिरीक्षक तथा दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी अपने चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। मृतक स्थानीय था और पिछले छह माह से किसी यात्रा का विवरण नहीं मिला इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए नहीं भेजा। गुरुवार को परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


उतरौला तहसील गेट पर बुधवार को एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान अनवर अली (45) निवासी ग्राम सहजौरा थाना सादुल्लाहनगर के रूप में हुई थी। लाश पड़ी होने की सूचना पर उतरौला कोतवाली के उपनिरीक्षक आरके रमन तथा सिपाही शुभम पटेल व शैलेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने शव को कोतवाली ले जाने के लिए उतरौला नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी बुलवा ली। शव को उसी में लादकर कोतवाली परिसर ले जाया गया। शव को कूड़ा गाड़ी में रखते समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने घटना को गंभीरता से संज्ञान में लिया। एसपी का कहना है कि यह बहुत ही संवेदनहीन हरकत है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से वीडियो में दिख रहे उपनिरीक्षक आरके रमन व आरक्षी शुभम पटेल तथा शैलेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया। ईओ नगर पालिका उतरौला अवधेश वर्मा ने बताया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल उतरौला नगर पालिका कर्मी रवि पंकज, विक्रम, अर्जुन व ईश्वरनंद को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएम ने इस अमानवीय घटना की जांच एसडीएम उतरौला एके गौड़ तथा सीओ मनोज यादव को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नहीं लिया सैंपल
मृतक अनवर अली का शव मिलने के बाद भी कोरोना संदिग्ध मानकर स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल नहीं लिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि पुलिस तथा परिजनों के मुताबिक मृतक घर पर ही रहता था। वह किसी राजस्व संबंधी काम से बुधवार को उतरौला तहसील आया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री न होने के कारण उसका सैंपल नहीं लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


एक बोतल पानी लेकर मंगलवार को ही घर से निकला था मृतक
अनवर अली बुधवार को एक बोतल पानी लेकर निजी काम से पत्नी अनवरजहां को यह बताकर कि मैं जरूरी काम से तहसील जा रहा हूं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह तहसील गेट के निकट बोतल का पानी लेकर फुटपाथ पर लेट गया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। काफी देर तक लोगों ने समझा कि वह सो रहा है। पत्नी के मुुताबिक मृतक को कोई बीमारी नहीं थी। वह मजदूरी कर पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चों का भरण पोषण करता था। मौके पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने एसआई आरके रमन के कहने पर शव को कूड़ा गाड़ी में लादकर कोतवाली तक पहुंचाया। पत्नी के मुताबिक अनवर ने बीते कई महीने में बाहर की कोई यात्रा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed