फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three policemen, including an SI, were suspended

एक एसआई समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Fri, 11 Oct 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three policemen, including an SI, were suspended
बलरामपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बवाल होने पर एक एसआई समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को ड्यूटी में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर तीनों पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले के सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को एसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने पचपेड़वा थाने में तैनात एसआई रवीन्द्र कुमार रमन, आरक्षी निरंकार वर्मा व प्रमोद यादव को ड्यूटी में शिथिलता व लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान इन पुलिस अफसरों व कर्मियों की लापरवाही के चलते बवाल हो गया था।
विज्ञापन

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों के परेड का निरीक्षण करते हुए अफसरों व कर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस लाइंस में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता व भवन निर्माण में मानक की गुणवत्ता आदि का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed