फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three poles were broken due to collision with a truck, causing loss of Rs 10 lakh

Balrampur News: ट्रक की टक्कर से तीन पोल टूटे, 10 लाख का नुकसान

Sun, 07 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three poles were broken due to collision with a truck, causing loss of Rs 10 lakh
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा गांव के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से 11 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन पोल और करीब 400 मीटर एबीसी केबल टूट गई, जिससे बिजली विभाग को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत वितरण उपखंड बलरामपुर नेम कुमार ने बताया कि पांच जून की रात करीब 8:20 बजे 11 केवी तुलसीपुर फीडर के ट्रिप होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने जांच की तो ग्राम बेलहा के निकट विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक लाइन से टकरा गया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में तीन पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लगभग 400 मीटर एबीसी केबल टूटकर बिखर गई। विभागीय कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त केबल का एक हिस्सा घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। इससे अनुमान लगाया गया कि केबल ट्रक में फंसकर काफी दूर तक चली गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन अक्सर विद्युत पोल और लाइनों को क्षति पहुंचाकर फरार हो जाते हैं। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ता है। विभाग ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed