फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three officers cut one day's salary

तीन अधिकारियों का कटा एक दिन का वेतन

Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three officers cut one day's salary
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल के मामलों का निस्तारण करने में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। तीनों अधिकारियों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने शनिवार को बताया कि बीते 17 जून को उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल के सभी संदर्भों की समीक्षा की। जिसमें यह पाया गया कि ऑनलाइन व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने में तीन विभागों के अधिकारियों ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

एक्सईएन पावर कारपोरेशन के दो, तहसीलदार उतरौला के एक और एडीओ पंचायत पचपेड़वा के दो मामले आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित नहीं पाए गए। तीनों अधिकारियों का 17 जून का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। तीन दिन में संतोष जनक जवाब न देने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed