फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three killed, four injured in road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

Sun, 20 Jul 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed, four injured in road accident
बलरामपुर में पचपेड़वा के शंकरपुर गांव के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई ई-रिक्शा।-संवाद
बलरामपुर। पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर कला गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ई रिक्शे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। अर्टिगा कार हिमांचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं। गाड़ी से से बीयर व शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

शंकरपुर कला निवासी इलियास व असगर अली ने बताया कि पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे उनका घर है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक ई रिक्शा सवारियों को बैठाकर बढ़नी की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। ई रिक्शा पर बैठे शंकरपुर कला पचपेड़वा निवासी मुस्ताक उर्फ बब्बू (45) व ठुडवलिया पचपेड़वा निवासी कल्प हुसैन (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि मुस्ताक की पत्नी साफिया (35), धनौरा बुजुर्ग बढ़नी निवासी राज बहादुर (60), सिद्धार्थनगर के बसंतपुर महादेव निवासी झूलन (50), संग्रामपुर निवासी खैरुन्निशा (50) व ई रिक्शा चालक इब्राहिम (35) निवासी जियाभारी सिद्धार्थनगर घायल हो गए। सभी को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। खैरुन्निशा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शाम को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। अन्य चार घायलों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। अर्टिगा कार के सभी सवार सुरक्षित बच गए। कार सवार ओम प्रकाश व सुमन राना ने बताया कि कार में छह लोग थे, सभी हिमांचल प्रदेश से नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का बुरा हाल
मुस्ताक की घायल पत्नी साफिया पति की मौत से बदहवास हैं। इलाज के दौरान वह बार-बार अचेत हो जाती हैं। मृतक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कल्प हुसैन और खैरुन्निसा के परिजन भी गमगीन हैं। तीनों गांवों में मातम छाया हुआ है। मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी हुई रही। लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते रहे।

की जा है रही जांच
पचपेड़वा-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर कला गांव के पास हुए सड़क हादसे की जांच की रही है। अर्टिगा कार से बीयर व शराब बरामद की गई है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। - सत्येंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed