फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three killed by Corona in Balrampur, 260 positive

बलरामपुर में कोरोना से तीन की मौत, 260 मिले पॉजिटिव

Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona in Balrampur, 260 positive
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में दिनोंदिन खतरनाक होता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। 260 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है।
भिउरा दुर्गापुर गैंसजहवा बलरामपुर निवासी संतरा देवी (42) को बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी की शिकायत मिलने पर 23 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

23 अप्रैल को ही इलाज के दौरान संतरा देवी की मौत हो गई। जिला संयुक्त अस्पताल परिसर निवासी हरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव (68) को बुखार व खांसी की शिकायत मिलने पर 21 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अप्रैल को ही इलाज के दौरान हरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर निवासी शब्बीर सिद्दीकी (65) को बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी की शिकायत मिलने पर 20 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 260 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरूकर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4120 हो गई है। 2715 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 49 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1356 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed