फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three including two sisters died due to poisonous animal bite

जहरीले जंतु के काटने से दो बहनों समेत तीन की मौत

Fri, 30 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three including two sisters died due to poisonous animal bite
बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में जहरीले जंतु के काटने से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों मौत हो गई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार जहरीले जंतु के काटने से हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले एक महीने में कुल 16 लोगों की जहरीले जंतुओं के काटने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम छेदीपुरवा निवासी ननकऊ प्रसाद ने बताया कि उनकी दो बेटियां सरोज (20) तथा मनीषा (8) गुरुवार रात छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे जहरीले जंतु ने पहले सरोज को काट लिया। सरोज ने जब अपने ऊपर से जहरीले जंतु को दूर हटाया तो उसके बगल में सो रही मनीषा को भी काट लिया।
विज्ञापन

दोनों को इलाज के लिए मथुरा बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार निवासी साकिरा (50) शुक्रवार सुबह घर में झाडू लगा रही थी। इसी बीच उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। साकिरा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed