फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three health workers found missing from Jan Arogya Mela, salary stopped

Balrampur News: जन आरोग्य मेले से गायब मिल तीन स्वास्थ्य कर्मी, रोका वेतन

Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Three health workers found missing from Jan Arogya Mela, salary stopped
बलरामपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले से गायब रहना स्वास्थ्य कर्मियों की आदत बन गई है। रविवार को सीएमओ के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई तथा गुलरिहा हिसामपुर में तीन स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने तीनों स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर को दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई व गुलरिहा हिसामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद तथा वार्डब्वॉय अखिल कुमार अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने गैरहाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2099 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 57 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. बालमुकुंद मौर्य ने बताया कि बदलते मौसम के मरीज अधिक थे। मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed