फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three dead including a doctor from Corona

कोरोना से चिकित्सक समेत तीन की मौत

Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three dead including a doctor from Corona
बलरामपुर। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की रात व बुधवार को जिले में कोरोना से एक डाक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर चीनी मिल के चार व स्टेट बैंक के दो कर्मचारी सहित 48 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी संक्रमित व्यक्तियों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने से कोविड-19 का संक्रमण जिले में काफी खतरनाक होता जा रहा है। सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय ने बताया कि यहां पर चिकित्सक के रूप में तैनात डा. अमित कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने गृह जनपद गोण्डा में इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मंगलवार की रात लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित कोविड लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती दो मरीजों की मौत बुधवार को हो गई। रामपुर खगईजोत की 60 वर्षीय वृद्घ महिला माधुरी गंभीर सांस की बीमारी से ग्रसित थी। मंगलवार को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह पूरबटोला निवासी पंचानन मिश्र खांसी बुखार व शुगर से पीड़ित थे। वह इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तो उनकी कोविड जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को आई कोविड रिपोर्ट में जिले के 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चीनी मिल बलरामपुर के चार, स्टेट बैंक बलरामपुर के दो एवं नील बाग पैलेस के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इसी तरह बलरामपुर नगर क्षेत्र के नई बस्ती, धुसाह व तुलसीपार्क तीन-तीन, भगवतीगंज, खम्हरिया, झिनवा, गैंजहवा, सिविल लाइन व पुरैनिया तालाब में दो-दो तथा इमिलिया कोडर पचपेड़वा, निकट यूपीटी होटल बलरामपुर, रामपुर खगईजोत, राजस्व कालोनी बहादुरापुर, बलरामपुर नगर, खलवा, पूरबटोला, रामलीला मैदान, नई बाजार पचपेड़वा, हमजापुर, सतरहिया मंगरा, अहिरौली बुजुर्ग, कोढ़ावा गैसड़ी, भंडारखाना, शेखापुर हरैया सतघरवा, गनेशपुर पचपेड़वा, मजिदिया उतरौला, लखनीपुर उदईपुर, मुड़िला तुलसीपुर व भवनियापुर ललिया में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इनके संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 2780 हो गई है। 2394 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 39 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 349 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed