फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three accused arrested for deadly attack on board exam student

Balrampur News: बोर्ड परीक्षार्थी पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for deadly attack on board exam student
गौरा चौराहा। बोर्ड परीक्षार्थी पर 18 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेएम द्वितीय के न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सत्यदेव गुप्त ने 18 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रमोद यादव निवासी चिल्हीकला थाना गौरा चौराहा तथा उसके दो अन्य साथियों ने दुकान पर पढ़ाई कर रहे सत्यदेव के भाई कक्षा 12 के छात्र आलोक को हॉकी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने बेलहा मोड़ के पास से आरोपी राजन उर्फ चंद्र प्रकाश यादव निवासी सोनपुर धुतकहवा थाना तुलसीपुर, अमित यादव निवासी छतईडीह थाना महराजगंज तराई तथा प्रमोद यादव निवासी चिल्हीकला थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि तीनों आरोपियों को जेएम द्वितीय के न्यायालय पर पेश किया गया। न्यायाधीश मिनाक्षी सिंह ने सुनवाई की। उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed