फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three accused arrested for attacking police team

Balrampur News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for attacking police team
फोटो-9-बलरामपुर के देहात कोतवाली में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। खमौहा गांव में महिला को भीड़ से बचाने पहुंची पीआरवी टीम पर हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि 24 जुलाई की शाम खमौहा स्थित ईदगाह के पास एक महिला के साथ मारपीट और उसकी बच्ची को छीनने की सूचना पर पीआरवी-5038 मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल, फखरुद्दीन समेत अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए लकड़ी के चैले से हमला कर दिया। हमले में आरक्षी दीपक कुमार राय और चालक आरक्षी मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने कोयलरा मोड़ के पास से समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल और फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed