फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Those who cheat in the board exams will fall

बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर गिरेगी गाज

Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Those who cheat in the board exams will fall
बलरामपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में बोर्ड परीक्षा से संबंधित बैठक की गई। बैठक में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ साथ सभी 53 केंद्रों के केंद्राध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 कराने की तैयारियों की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने कहा कि डीएम कृष्णा करुणेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को डीएम की तरफ से तैनात कर दिया गया है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। 18 फरवरी से दो पालियों में यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन करते हुए डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने कहा कि जिले के सभी 53 परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकार्डर से लैस सीसीटीवी कैमरेप लगवा दिए गए है। सभी केंद्रों को एमपीपी इंटर कॉलेज में संचालित कंट्रोल रूम में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीधे निगरानी की जाएगी। तीनों तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है जो चार संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षा की दोनों पालियों में मौजूद रहेंगे।

53 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को कक्षा निरीक्षकों के माध्यम से नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम एके गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह व एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी सहित जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed