फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be regular near the pagodas in the month of Sawan

सावन माह में शिवालयों के पास नियमित होगी साफ-सफाई

Mon, 26 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
There will be regular near the pagodas in the month of Sawan
बलरामपुर। सावन माह में शिवालयों के आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी। बलरामपुर नगर छोटी काशी के रुप में प्रसिद्ध है। नगर में 365 शिवालय हैं। नगर पालिका परिषद बलरामपुर सभागार में सोमवार को बैठक कर कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को नगर के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की तरफ से शिवमंदिरों के आसपास नियमित साफ-सफाई के साथ जलापूर्ति व पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने सफाई निरीक्षक, सहायक अभियंता जल व प्रकाश को निर्देश दिया कि सभी शिवमंदिरों के आसपास साफ-सफाई कराकर चूने व पानी की छिड़काव कराएं। शिवमंदिरों को जाने वाले सभी मार्गों पर पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था कराई जाए।

श्रद्धालुओं के लिए क्लोरीनयुक्त जलापूर्ति समय से कराई जाए। अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ ने नगर के कई शिवमंदिरों का निरीक्षण किया और भविष्य में नियिमत निरीक्षण करने की बात कही। बैठक में बहरोन सिंह, शैलेन्द्र कुमार, सुरेश गुप्ता व आरके पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed