फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be power cuts from October 7 to 12.

Balrampur News: सात से 12 अक्तूबर तक होगी बिजली कटौती

Sun, 05 Oct 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
There will be power cuts from October 7 to 12.
बलरामपुर। सात से 12 अक्तूबर तक शहर में बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि बलरामपुर टाउन में सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मोहल्ला सिविल लाइन, पहलवारा, श्याम बिहार कालोनी, झारखंडी, छोटा व बड़ा धुसाह, कलेक्ट्रेट व देहात कोतवाली सहित पूरे की बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान पॉवर ट्रांसफार्मर में पुराने व जर्जर कंट्रोल पैनल को बदला जाएगा।
विज्ञापन

चर्च रोड पर सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। चर्च रोड की बिजली कटौती की जाएगी। आठ, नौ व 10 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला मेमोरियल अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर बदला जाएगा, जिससे आसपास की बिजली कटौती की जाएगी। 11 व 12 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक तुलसीपार्क मोहल्ले में 400 व 250 केवीए के ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, जिससे बिजली कटौती की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed