फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be movement from road to house for university

Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन

Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 31 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
There will be movement from road to house for university
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद आदिशक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय बलरामपुर में स्थापित किए जाने की मांग एकबार फिर जोर पकड़ने लगी है। गैसड़ी विधायक व पूर्व मंत्री डाॅ. एसपी यादव ने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही कराए जाने की मांग करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने 13 जून को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए आंदोलन में सभी संगठनों का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

पहलवारा स्थित शिविर कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने कहा कि बजट पेश करते समय सरकार ने देवीपाटन मंडल में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। आरोप लगाया कि घोषणा होते ही शिक्षा माफिया गोंडा में ही विश्वविद्यालय निर्माण के लिए सक्रिय हो गए हैं। उनके दबाव में यहां के भी कुछ जनप्रतिनिधि विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा में ही कराए जाने की मौन स्वीकृति दे चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिला शैक्षिक रूप से अत्यंत पिछड़ा हुआ है। नीति आयोग ने भी बलरामपुर को आकांक्षी जनपद में रखा हुआ है। ऐसे में नया विश्वविद्यालय बलरामपुर जिले में ही स्थापित होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आदिशक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना हर हाल में बलरामपुर में ही कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय की स्थापना यदि गोंडा में कराई गयी तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जायेगा। बताया कि 13 जून को कलेक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सभी संगठनों को पत्र लिखा गया है। आंदोलन के लिए सभी लोगों से समर्थन मांगा गया है। इस अवसर पर सपा जिला महासचिव सफीउल्लाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed