फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was an explosion of gunpowder in Nai Bazar, ATS reached

Balrampur News: नई बाजार में बारूद से हुआ था विस्फोट, एटीएस पहुंची

Sun, 09 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
There was an explosion of gunpowder in Nai Bazar, ATS reached
बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे नई बाजार में शुक्रवार देर रात भीषण विस्फोट बारूद से हुआ था। शनिवार रात एटीएस की टीम ने भी मौका मुआयना कर घटनास्थल से मलबे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। मामले में पुलिस ने गांव के ही गुड्डू उर्फ आरिफ धुनिया के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटनास्थल से एकत्र किया गया मलबा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस गुड्डू के सगे संबंधियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे नई बाजार में शुक्रवार देर रात गुड्डू उर्फ आरिफ धुनिया के शौचालय में भीषण विस्फोट हुआ था। इससे गांव सहित आसपास का पूरा इलाका दहल उठा था। बगल के प्राथमिक विद्यालय हरैया प्रथम व मौज शाही आश्रम की खिड़की व दरवाजे तक क्षतिग्रस्त हो गए थे। शौचालय से कुछ दूर पर बने गुड्डू के घर समेत अन्य लोगों के घर की दीवारें तक दरक गईं थींं। धमाके से ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार तक पुलिस शौचालय के टैंक में गैस से विस्फोट होने की बात कह रही थी। जबकि ग्रामीणों ने घटनास्थल से बारूद के कण तक दिखाए थे।
विज्ञापन

भीषण विस्फोट की सूचना पर एटीएस की टीम शनिवार देर रात गुगौली कला ग्राम पंचायत के मजरे नई बाजार पहुंची। ग्रामीणों की मानें तो एटीएस की टीम में एक सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही आए थे। टीम घटनास्थल की जांच करके लौट गई। सीओ ललिया राधारमण सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एटीएस की टीम रात में आई थी और जांच करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि विस्फोट के मामले में गुड्डू उर्फ आरिफ धुनिया के खिलाफ हरैया थाने में 3/5 विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुड्डू के साथ ही उसकी दो पत्नी, बेटा व बेटी की तलाश की जा रही है। पुलिस गुड्डू के भाई से भी पूछताछ कर रही है।
घर में लगी है आरा मशीन
गुड्डू के घर पर ताला लगा है। घर के आंगन में लकड़ी चीरने के लिए छोटी आरा मशीन तथा उसे चलाने के लिए मोटर लगा है। ग्रामीणों के अनुसार आश्रम के दक्षिण की तरफ सड़क किनारे पड़ी लकड़ियों के बोटे भी गुड्डू के ही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डू काफी दिनों से लकड़ी का अवैध कारोबार कर रहा है।
गांव में पहले भी
नई बाजार निवासी नीरज कुमार शुक्ल, मन्ना, कल्लू, मालिकराम, बसंत लाल, छोटकऊ व अब्बास ने बताया कि गांव में पहले भी दो बार धमाका हो चुका है। करीब ढाई साल पहले गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां धमाका हुआ था। उस धमाके में भी दीवार व मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। मगर सिलिंडर फटने की बात कहकर उस घटना को दबा दिया गया था। ग्रामीण बताते हैं कि पांच से छह साल पहले कुछ दूर पर ही स्थित बरहवा गांव में भी विस्फोट हुआ था मगर उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय पुलिस शौचालय का टैंक फटने की बात कहकर इस घटना को भी दबाने का प्रयास कर रही थी मगर एसपी केशव कुमार के मौके पर पहुंचने से स्थानीय पुलिस घटना को दबा नहीं सकी।

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे नई बाजार में भीषण विस्फोट ने स्थानीय पुलिस व खुफिया तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। बढ़ई का काम करने वाला व्यक्ति बारूद रखे था और पुलिस व खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी। आरोपी के घर में अवैध रूप से लगी छोटी आरा मशीन वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed