{"_id":"6452a300bc49f63f020e2bd5","slug":"there-was-a-lot-of-buzz-to-get-shaved-in-auspicious-time-balrampur-news-c-13-1-215542-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शुभ मुहूर्त में मुंडन कराने की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शुभ मुहूर्त में मुंडन कराने की रही धूम
Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में मुंडन संस्कार कराते लोग।
बलरामपुर। वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मुंडन कराने का शुभ योग माना जाता है। इसी मान्यता के अनुरूप त्रयोदशी तिथि को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में बच्चों का मुंडन कराने की धूम रही। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुबह से ही बच्चों का मुंडन कराने वालों की भीड़ जुट गई। मुंडन कराने वालों को भीड़ के चलते किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से लोगों को टोकन का वितरण किया गया था। टोकन के आधार पर लोगों को स्थान उपलब्ध कराया गया।
मुंडन कराने के बाद परिजनों ने मां पाटेश्वरी का दर्शन कर बच्चों को उनका आशीर्वाद दिलाया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धर्माचार्य पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने बताया कि इस बार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि बुधवार को पड़ी। बुधवार भगवान श्रीगणेश का दिन माना जाता है। त्रयोदशी तिथि भगवान शंकर व शुक्ल पक्ष चंद्र भगवान का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस बार इस तिथि को मुंडन कराना बहुत ही शुभदायी रहा। इसीलिए बुधवार को मंदिरों में बच्चों का मुंडन कराने के लिए काफी भीड़ रही। इसी तरह बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, रहिया देवी मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर, सम्मय माता मंदिर एवं दुर्गा माता मंदिर में भी मुंडन कराने वालों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही।