फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no arrangement for e-rickshaw parking, city residents struggle with traffic jams

Balrampur News: ई-रिक्शा पार्किंग की नहीं है व्यवस्था, जाम से जूझते शहरवासी

Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for e-rickshaw parking, city residents struggle with traffic jams
फोटो-23-बलरामपुर के बहराइच मार्ग पर आवगमन करते ई-रिक्शा ।-संवाद
बलरामपुर। शहर में ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौक-चौराहों पर बेतरतीब ढंग से ई-रिक्शा खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जगह-जगह जाम लगने से लोगों को घंटों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर करीब 4700 ई-रिक्शा का संचालन होता है। साथ अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी 500 ई-रिक्शा सवारियों को बैठाकर जिला मुख्यालय तक आते हैं। शहर में कहीं भी ई-रिक्शा के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में चालक जहां जगह पाते हैं वहीं ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। सड़क की पटरियों पर ई-रिक्शा खड़े होने से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर के बहराइच मार्ग स्थित झारखंडी मंदिर, बिजली विभाग कार्यालय, एमपीपी इंटर कॉलेज, अस्पताल चौराहा, मुख्य बाजार, मेजर चौराहा व भगवतीगंज चौराहा के आसपास दिन भर गलत ढंग से ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। यह मुख्य मार्ग होने के कारण दिन भी रोडवेज बस, ट्रक व अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। बेतरतीब पार्किंग से बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। एक वाहन के फंसने से पीछे लंबा जाम लग जाता है। नगर के अशरफ, मनोज, सुरेश प्रजापति, मोहित वर्मा व रवि सोनी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि सड़क पर दबाव कम हो सके।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में लगना चाहिए प्रतिबंध
नगर के मुख्य बाजार में इन दिनों सहालग को लेकर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के संचालन से खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल व बाइक सवार लोग चल नहीं पाते हैं। दुकानदार विक्की मोदनवाल व मंटू साहू ने बताया कि चौक रोड से वीर विनय चौराहा तक ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कर देना चाहिए, ताकि अच्छे से खरीदारी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed