फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gonda emerges as overall champion in divisional competition

Balrampur News: मंडलीय प्रतियोगिता में गोंडा बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gonda emerges as overall champion in divisional competition
फोटो-16-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते ​​खिलाड़ी ।-स्रोत : 
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली गोंडा की टीम 191 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, मेजबान बलरामपुर को मंडलीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में दो दिवसीय 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन मंगलवार को कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बलरामपुर की अनन्या प्रथम, श्रावस्ती की सानिया द्वितीय और गोंडा की कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में बलरामपुर के अरविंद यादव ने स्वर्ण पदक जीता। भाला फेंक में बलरामपुर के अमन कुमार ने पहला, श्रावस्ती के शिवम मौर्य ने दूसरा और बहराइच के किशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में बलरामपुर के कामरान अकमल प्रथम, गोंडा के आकाश सिंह द्वितीय और श्रावस्ती के दयाशंकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 191 अंक हासिल कर गोंडा की टीम पहले और 177 अंकों के साथ मेजबान बलरामपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सीनियर बालक वर्ग में श्रावस्ती, सीनियर बालिका वर्ग में गोंडा, जूनियर बालक वर्ग में गोंडा और जूनियर बालिका वर्ग में बलरामपुर ने पहला स्थान हासिल किया।

तीन-तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने पर बलरामपुर की मधु वर्मा, गोंडा की कंचन, काजल सिंह, नथुनी प्रसाद और बोबी कुमार राणा तथा श्रावस्ती के किशन लाल व्यक्तिगत चैंपियन बने।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं देश को बेहतर खिलाड़ी देने की नर्सरी हैं। सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने कहा कि मंडल के खिलाड़ी स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरी देकर उनका उत्साह बढ़ा रही है।


सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के संयोजन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रधानाचार्य केपी यादव ने दोनों दिन प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, प्रधानाचार्य आशीष मौर्य, गीता गौतम, पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, अशोक पांडेय, साधना पांडेय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय, विवेक कुमार और आशीष कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed