फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nodal Principal took stock of healthcare facilities

Balrampur News: नोडल प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nodal Principal took stock of healthcare facilities
फोटो-28-बलरामपुर के संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण कर जानकारी लेते मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ।-संवाद
बलरामपुर। अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, ब्लड बैंक, वार्ड, लैब और ओटी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में गार्ड की तैनाती न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बीते दिनों बिजनौर से जिले में स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नोडल प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हुए डॉ. तुहिन वशिष्ठ मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और सीटी स्कैन कक्ष का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमएस डॉ. राजकुमार के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं पूरी कराकर जल्द ही संचालन शुरू कराया जाएगा, ताकि जिलेवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ व बहराइच के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. प्रभात त्रिपाठी, डॉ. सौरभ गुप्त और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed