फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no alternative to women power: Harkirat Singh

नारी शक्ति का कोई विकल्प नहीं : हरकीरत सिंह

Sun, 08 Mar 2026 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
There is no alternative to women power: Harkirat Singh
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को डीपीआरसी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला शक्ति का जश्न मनाया गया और समाज में उनके बढ़ते योगदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीआरसी (जिला पंचायत संसाधन केंद्र) के वरिष्ठ फैकल्टी व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता हरकीरत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का कोई विकल्प नहीं है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी महिलाओं के सम्मान का दिन है, जो जीवन की हर बाधा को पार कर अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

विनीत सागर, बृजभूषण यादव व योगेश तिवारी आदि ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, देश उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान मीरा देवी, सबा बेगम, अंतिमा उपाध्याय, हीना रायनी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डीपीआरसी में डिजीटल लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। इसमें आस पास के विद्यार्थी आकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र पांडेय व दर्शनदीन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed