फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There are 146 beds in the hospital, but only two doctors

Balrampur News: अस्पताल में 146 बेड, चिकित्सक सिर्फ दो

Tue, 19 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There are 146 beds in the hospital, but only two doctors
-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में लगी मरीजों की भीड़ ।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में चिकित्सकों की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। महिला चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण महिलाओं को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी के चलते यहां से अधिकांश मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

146 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में एक स्थायी और एक संविदा चिकित्सक की तैनाती है। तराई क्षेत्र होने के कारण यहां करीब 20 किमी के दायरे से मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। सबसे अधिक समस्या महिला मरीजों को होती है। पहले यहां दो महिला चिकित्सक तैनात थीं, लेकिन दो साल पहले ट्रांसफर के बाद से दोनों पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से गर्भवती और अन्य महिला मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। शकुंतला देवी, अंजली सिंह, रितु तिवारी व वैजंती ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी महिला डॉक्टर न मिलने से उन्हें निराश होकर निजी अस्पताल जाना पड़ता है। वहीं, रमाशंकर, आशीष कुमार पांडेय, अजय कुमार, आलोक गुप्त और संजय अग्रवाल ने बताया कि यहां सर्जन की तैनाती न होने से दुर्घटना वाले मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि मरीजों का बेहतर इलाज हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed