{"_id":"6824c2281e474f98f80bd8fb","slug":"theft-in-mlk-college-revealed-accused-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-126095-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एमएलके महाविद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एमएलके महाविद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3260 रुपये नकद, बाइक व पांच संवेदन मापक यंत्र बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पांच और बलरामपुर के थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि एमएलके महाविद्यालय के असिसटेंट प्रो. डॉ. सुनील कुमार शुक्ला ने 13 मार्च को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मनोविज्ञान विभाग का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने सूरज कनौजिया निवासी गैंजहवा देहात को पूरबटोला मोहल्ले की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में कई चोरी की घटना में शामिल होने की बात सामने आई। 23 दिसंबर 2024 को भलुहिया सेखुईकला में ई रिक्शा की दुकान से 74 हजार रुपये की चोरी में भी शामिल होने का खुलासा हुआ। 28 अप्रैल 2025 को अयोध्या कचेहरी के पास से वाहन चोरी किया था। 13 मार्च को मेवालाल तालाब, तुलसीपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित किराने की दुकान से एक लाख रुपये नकद, सिगरेट व गुटखा चोरी किया था।