{"_id":"695d42f075be2e2af803146e","slug":"theft-case-exposed-four-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140275-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरी के मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरी के मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार
Tue, 06 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इनमें एक बदमाश बिहार प्रांत का है। जबकि बलरामपुर, बहराइच व गोंडा जनपद की एक-एक महिला शामिल है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहिद अहमद अंसारी ने पांच जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 30 दिसंबर की रात उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर में रखे 60 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन व सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
एसपी विकास कुमार ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर चोरी के मामले का खुलासा कर दिया गया। इस मामले में बिहार के भागलपुर थाना धुरैया ग्राम बांका निवासी बृजेश कुमार सिंह, बहराइच थाना दरगाह ग्राम डिगिया निवासी अर्चना राव, गोंडा के ग्राम इटियाथोक खरगूपुर रोड निवासी शाहजहां और बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर बलदेवनगर निवासी जरीना को मंगलवार को चोरी के माल के साथ पकड़ लिया गया।