{"_id":"677d64e4f4dc6fa03e040a46","slug":"the-youth-showed-enthusiasm-for-setting-up-small-enterprises-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119287-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छोटे उद्यम लगाने के लिए युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छोटे उद्यम लगाने के लिए युवाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छोटे उद्यम लगाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखा। सभागार के बाहर युवक-युवतियों का पंजीकरण किया गया।
डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारंभ किया गया है। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वह दूसरों को भी रोजगार से जोड़ सकें। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त 21 से 40 वर्ष के युवाओं को उद्यम लगाने के लिए ऋण मिलेगा। पहले चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त ऋण दिलाया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये की सब्सिडी भी देगी।
उद्योग में निर्माण से जुड़ी नई इकाइयां तथा सेवा क्षेत्र में बिक्री से जुड़ी परियोजनाएं शामिल होंगी। बलरामपुर आकांक्षी जिला है। युवाओंं को पांच लाख रुपये ऋण पर सिर्फ 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना पड़ेगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना तथा कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को कार्यशाला में शामिल किया गया। एलडीएम अमित कुमार राजू, आरसेटी निदेशक पंकज कुमार वर्मा व प्रशिक्षक दीपांकर आदि ने भी योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में युवक-युवतियों को शामिल कराने के लिए कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक वकील अहमद ने पंजीकरण कराया। युवा अब्दुल रहीम, अजय शर्मा व अश्वनी कुमार सहित सभी युवक-युवतियों में कार्यशाला को लेकर खासा उत्साह दिखा।