{"_id":"6aeb68beb68e53844a0bf4d7","slug":"the-width-of-the-gumdi-rehera-sadullanagar-road-will-be-increased-from-375-meters-to-seven-meters-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157433-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लानगर मार्ग की चौड़ाई 3.75 से बढ़ाकर होगी सात मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लानगर मार्ग की चौड़ाई 3.75 से बढ़ाकर होगी सात मीटर
Wed, 04 Nov 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गुमड़ी-रेहरा-सादुल्लानगर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का करीब आधा काम पूरा हो चुका है। नाबार्ड-31 योजना के तहत 29.94 करोड़ रुपये की लागत से 15.87 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इससे रेहरा बाजार सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
बुधवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य 19 मार्च 2026 को शुरू हुआ था। इसे 18 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है। सड़क पर जीएसबी और डब्ल्यूएमएम का कार्य 15.87 किलोमीटर के सापेक्ष 15.50 किलोमीटर तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, आबादी वाले हिस्सों में प्रस्तावित 3.80 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क में से दो किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष हिस्सों में डीबीएम और बीसी सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाने हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेहरा बाजार तिराहे पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के दौरान आने वाली समस्याओं और क्षेत्र में आवागमन की जरूरतों के बारे में जानकारी ली।