फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The villagers of Garhwakala performed in the collectorate

गढ़वाकला के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Garhwakala performed in the collectorate
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के गढ़वाकला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर फिर से मतदान कराने की मांग की। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल को संबोधित ज्ञापन ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में दिया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के गढ़वाकला गांव के मतदाता अनिल कुमार, शिवम कुमार, विशाल, मनीष, राम गोपाल, जगदीश, सुनील कुमार, निराला, रंजीत, कुन्नू प्रसाद, सालिकराम, सुंदर यादव, राकेश, शेषमणि यादव, राज कुमार, अंबिका प्रसाद आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पूर्व प्रधान ने महिलाओं का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर नकाब लगवाकर वोट डालने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने पीठासीन अधिकारी से फर्जी मतदान की शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत हरैया थाने पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स भेजने की बात कहकर हरैया थाने की पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद मतदाताओं ने एसपी को फोन किया और यह शिकायत की कि एक-एक महिलाओं ने नकाब लगाकर पांच-पांच फर्जी वोट डाले है। इन लोगों ने मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल व डीएम आदि से मांग किया है कि मामले की जांच कराकर ग्राम पंचायत में फिर से मतदान कराया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के गढ़वाकला गांव के मतदाताओं ने कलेक्ट्रेट में आकर फर्जी वोटिंग करने की शिकायत की है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed