फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The village was shaken by the explosion in the toilet

Balrampur News: शौचालय में विस्फोट से दहल उठा गांव

Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The village was shaken by the explosion in the toilet
बलरामपुर में हरैया सतघरवा के गुगौली नई बाजार में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान।-संवाद
हरैया थाना क्षेत्र के गुगौली कला के मजरे नई बाजार में धमाके की 10 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज
विज्ञापन

विस्फोट से आसपास के घरों की दरक गईं दीवारें, परिवार समेत भाग गया गृहस्वामी गुड्डू उर्फ आरिफ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे नई बाजार में शुक्रवार देर रात हुए तेज विस्फोट से पूरा गांव दहल उठा। ग्रामवासी गुड्डू उर्फ आरिफ धुनिया के शौचालय में इतना भीषण विस्फोट हुआ कि धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। विस्फोट से शौचालय ध्वस्त होने के साथ ही उस पर रखे टिनशेड के परखच्चे उड़ गए। आसपास के भवन की दीवारें भी दरक गईं। एसपी व एएसपी के साथ ही एसएसबी नौवीं बटालियन के डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की। ग्रामीण बम विस्फोट की बात कह रहे हैं मगर पुलिस मौके पर कोई भी विस्फोटक पदार्थ (बारूद) न मिलने का दावा कर रही है।
ग्राम पंचायत गुगौली कला के मजरे नई बाजार में करीब 20 परिवार रहते हैं। गांव के ही गुड्डू उर्फ आरिफ धुनिया लकड़ी के खिड़की-दरवाजे व कुर्सी-मेज आदि बनाने का काम करता है। घर के बाहर बने उसके शौचालय में शुक्रवार रात अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इससे शौचालय की छत ढह गई। शौचालय के पास रखे टिनशेड के परखच्चे उड़ गए और टिनशेड के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। कुछ टुकड़े पेड़ों पर जाकर फंस गए। विस्फोट से शौचालय से सटी पड़ोसी राजेंद्र बहादुर सिंह की दीवार भी ढह गई। आसपास के कुछ अन्य भवनों की भी दीवारों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

ग्रामवासी अनिल श्रीवास्तव, स्वामीनाथ चौधरी, देवमणि व प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव आदि ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि 10 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई। कल्लू, शहाबुद्दीन, छोटके, अब्बास, मालिकराम व रामेंद्र पांडेय ने बताया कि जब धमाका हुआ तो गांव के अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तेज धमाके से घबराकर लोग घर से निकल आए। देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शौचालय के चारों तरफ मलबा बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डू धुनिया का परिवार संदिग्ध है। इसी वजह से विस्फोट होने के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शौचालय में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हुआ है।

बारूद मिलने की पुष्टि नहीं : एसपी
गुगौली कला ग्राम पंचायत के मजरे नईबाजार में विस्फोट की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसबी 9वीं वाहिनी के डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम से गहन जांच कराई गई। शाम को एसपी केशव कुमार ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर बारूद मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने लिए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर घटना के कारणों का पता लग पाएगा। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


तीन साल पहले धमाके से दहल उठा था शहर
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गदुरहवा मोहल्ले में आठ सितंबर 2020 की सुबह एक घर में बारूद से जबरदस्त विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे।

गदुरहवा निवासी मोहम्मद अकरम के पास रेडीमेड आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस था। अकरम की दुकान नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजलीपुर में थी। वहां दुकान के गोदाम को लेकर विवाद हुआ था। इस पर अकरम अपना सारा पटाखा व आतिशबाजी घर में लाकर अवैध रूप से रखे था। इसी पटाखे व आतिशबाजी से विस्फोट हुआ था। जिससे पड़ोस के घर में मौजूद ननकने अली (16) की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई थी। अकरम के घर की सुबरा (50) और रूबी (15) घायल हो गईं थीं। विस्फोट के चलते कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। धमाके की आवाज शहर के कई मोहल्लों मेंं सुनाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed