फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The village heads boycotted the meeting of the peace committee

Balrampur News: ग्राम प्रधानों ने किया पीस कमेटी की बैठक का बहिष्कार

Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
The village heads boycotted the meeting of the peace committee
बलरामपुर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने आक्रोश जताते हुए शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक किसी भी प्रकरण में कोतवाली आने पर ग्राम प्रधानों को अपमानित करते हैं। प्रकरण में आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 15 जुलाई को सदर ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव विजय त्रिपाठी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे आए दिन ग्राम प्रधानों को अपमानित करते हैं। यदि कोई ग्राम प्रधान गांव के किसी प्रकरण में थाने पर आता है तो उसके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांति भूषण शुक्ल ने कहा कि प्राय: गांवों में चकमार्ग व खलिहान आदि की जमीनों पर अवैध कब्जा रहता है।
विज्ञापन

अवैध कब्जे को खाली कराने में यदि कोई विवाद हो जाता है तो प्रभारी निरीक्षक प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी दिलचस्पी लेते हैं। जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी ने भी प्रभारी निरीक्षक के कार्य व्यवहार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्राम प्रधान सुरेंद्र मिश्र व महेश सिंह आदि ने कहा कि जब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात में तैनात रहेंगे तब तक ग्राम प्रधान पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed