{"_id":"64b2e40e887a67eb330562e2","slug":"the-village-head-mobilized-against-the-in-charge-inspector-kotwali-dehat-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1107-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान
Sat, 15 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बैठक में उठाई गई प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के कार्य व्यवहार से नाराज ग्राम प्रधानों ने बैठक कर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग उठाई। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण न होने तक वह पुलिस के किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संघ बलरामपुर की बैठक शनिवार को सदर ब्लॉक सभागार में हुई। संगठन के प्रदेश सचिव विजय त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से वह ग्राम प्रधानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जानबूझ कर वह ग्राम प्रधानों को अपमानित करते हैं। ग्राम प्रधान अब अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। संरक्षक महेश मिश्रा ने कहा कि यदि किसी मामले में ग्राम प्रधान थाने पर जाता है तो प्रभारी निरीक्षक उन्हें यह कहकर लौटा देते हैं कि जब तुम्हारा निजी मामला हो तब यहां आओ।
जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांति भूषण व जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक जानबूझ कर ग्राम प्रधानों को अपमानित करते हैं। हम लोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। डीएम व एसपी को पहले ज्ञापन दिया जाएगा, यदि इसके बाद भी प्रभारी निरीक्षक को नहीं हटाया जाता है, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र मिश्र, नाटे, गोकुल मिश्र, राना प्रताप यादव, गौतम तिवारी, मोहम्मद शब्बीर, तुलसीराम आदि ने भी आक्रोश जताते हुए प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग की।