फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The utensil market shone in Sahalgarh

Balrampur News: सहालग में चमक उठा बर्तनों का बाजार

Thu, 30 Apr 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The utensil market shone in Sahalgarh
बलरामपुर के सराय फाटक बाजार के पास बर्तन खरीदते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। सहालग में शहर के बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। शादी-विवाह के मौसम ने स्थानीय व्यापार को नई गति दी है। खासकर बर्तन और क्रॉकरी बाजार इन दिनों चमक उठा है। शहर के चौक बाजार, सराय फाटक, भगवतीगंज, वीर विनय चौराहा और आसपास के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


शादी-ब्याह में दान-पुण्य, कन्यादान, रिश्तेदारों को उपहार और नए गृहस्थ जीवन की जरूरतों को देखते हुए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन सेट, डिनर सेट, थाली सेट, प्रेशर कुकर, भगौने, कड़ाही, गिलास सेट, जग सेट, ट्रे सेट और सजावटी क्रॉकरी की मांग सबसे अधिक है। दुकानदारों का कहना है कि सहालग शुरू होते ही बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। इस बार ग्राहकों को महंगाई का असर भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टील, एल्युमिनियम, तांबा, पीतल और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सामान के दामों में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद जरूरत और परंपरा के चलते लोग खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह तक सहालग का असर बाजार पर बना रहेगा। मई और जून में कई विवाह मुहूर्त होने के कारण कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय बाजार, मजदूरों, पैकिंग कर्मियों और परिवहन व्यवसाय को भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के चेहरे खिले
बर्तन कारोबारी रमेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से बाजार में सुस्ती थी, लेकिन सहालग शुरू होते ही कारोबार में तेजी लौट आई है। लोग शादी-विवाह के लिए थोक में खरीदारी कर रहे हैं। कई ग्राहक पहले से बुकिंग करवा रहे हैं। दुकानों पर स्टाफ बढ़ाना पड़ा है ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो। एक अन्य व्यापारी ने बताया कि ग्राहक अब उपयोगी और टिकाऊ सामान को प्राथमिकता दे रहे हैं। गिफ्ट पैकिंग वाले बर्तन सेट और डिजाइनर क्रॉकरी की मांग अधिक है। ग्राहक सविता देवी ने कहा कि परिवार में शादी होने के कारण खरीदारी जरूरी है। सामान पहले से महंगा जरूर है, लेकिन परंपरा और जरूरत के कारण लेना पड़ता है।
पहले और अब के दाम

सामान
पिछले वर्ष कीमत - वर्तमान कीमत (रुपये में)

स्टील डिनर सेट - 1,800-2,000 - 2,400-2,800

प्रेशर कुकर - 800 - 1,200 - 1,500-1,700

स्टील भगौना - 400 - 600 - 850 - 1000

गिलास सेट- 200 - 250 - 350 - 450

थाली सेट - 500 - 700 - 900 - 1,000

क्रॉकरी कप-प्लेट सेट - 500 - 750

जग सेट - 350 - 550
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed