फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The uproar of the Spaniards over the outstanding sugarcane price

किसानों के बकाया गन्ना मूल्य को लेकर सपाईयों का हंगामा

Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The uproar of the Spaniards over the outstanding sugarcane price
बलरामपुर। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान व महंगाई को लेकर शुक्रवार को सपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने धान क्रय केन्द्र पर किसानों का धान बिना किसी भेदभाव के खरीदे जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अब्दुल हसीब खां के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए, धान क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान बिना भेदभाव के खरीदा जाए।
विज्ञापन

बाढ़ और अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। किसानों को निजी पेड़ों की कटान के लिए तत्काल परमिट दिया जाए। सरकारी राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। परसा पलईडीह में तैयार पॉलिटेक्निक का संचालन शुरू किया जाए। किसानों के फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी के साथ दिया जाए तथा गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन शुक्रवार को किसानों ने गन्ना सचिव केपी सिंह को सौंपा है। किसान नेता जीवन लाल यादव ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बजाज चीनी मिल पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपते समय खलील शाह, रमेश निषाद, शिवम्बर मिश्र, रामपाल, मो. अफजल, राकेश कुमार, जैनुल, गोविंद प्रसाद, छांगुर, संतराम वर्मा, हरिकेशव, विष्णुदत्त, अलाउद्दीन व राघवेन्द्र मिश्र सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed