फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The truth of tested development works in Allanagar

अल्लानगर में परखा विकास कार्यों का सच

Sun, 21 Feb 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
The truth of tested development works in Allanagar
बलरामपुर। उतरौला ब्लॉक के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम अल्लानगर का निरीक्षण कर सीडीओ ने विकास कार्यों की हकीकत परखी। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता व लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश बीडीओ को दिया। गांव में गंदगी के लिए उन्होंने सफाई कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया है। गर्भवती, प्रसूताओं एवं नवजात को ड्राई राशन न मिलने की शिकायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ अमनदीप डुली ने शनिवार की देर शाम उतरौला ब्लॉक के अल्लानगर गांव का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास की हकीकत जानने के लिए उन्होंने लाभार्थी रेनू देवी, कलावती व कृष्णा से बातचीत की और आवास का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सीडीओ को बताया गया कि गांव में वर्ष 2020-21 में कुल 16 लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि गांव का रास्ता व पुल पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन

बीडीओ को निर्देश दिया कि 31 मार्च तक रास्ते व पुल का निर्माण हरहाल में कराया जाए। ग्रामवासियों ने शिकायत किया कि आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भवती, प्रसूता व नवजात शिशुओं को मिलने वाला ड्राई राशन नहीं बांटा गया है। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। मनरेगा अंतर्गत नहर से सकरा सरहद तक किए गए मिट्टी पटाई के कार्य को भी सीडीओ ने देखा। मिट्टी पटाई के कार्य में अनियमितता एवं मस्टर रोल जारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का निर्माण 28 फरवरी तक पूर्ण कराकर समूह को सौंपने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई पुताई का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का एडीओ पंचायत को दिया। गांव में चारों तरफ गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, बीडीओ उतरौला दिव्या त्रिपाठी एवं विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed