{"_id":"6106dfe38ebc3e83ee69e04a","slug":"the-third-wave-of-corona-will-stop-only-by-vaccination-balrampur-news-lko58948576","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण बनेगा कोरोना की तीसरी लहर का हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण बनेगा कोरोना की तीसरी लहर का हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन की गई।
बैठक में सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। सभी योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन करके आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के जानलेवा बीमारियों से बचाने का सुझाव दिया गया। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में टीकाकरण प्रमुख हथियार बनेेगा इसके लिए तीव्र गति से टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए 13 विभागों का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल व पोषण पर विशेष फोकस किया गया। जेई व एईएस जैसी बीमारियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से प्रचार-प्रसार, व्यवहार, परिवर्तन, गतिविधियां, क्षय रोग लक्षण युक्त व्यक्तियों की खोज, उपचार की व्यवस्था, आईसीडीएस विभाग की तरफ से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन और विकास व पंचायती राज विभाग की तरफ से ग्राम स्तर पर साफ सफाई आदि के इंतजाम कराए गए। छात्र छात्राओं का ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराकर लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरुक किया गया।
कृषि विभाग की तरफ से खेतों में एकत्र पानी में मच्छर के प्रजनन रोकने के लिए किसानों को सलाह दी गई। 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर उन्हें डेंगू, मलेरिया, इंसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया व कोरोना जैसी बीमारियों के बारे में पहचान की गई। बुखार के मरीजों का एंटीजन टेस्ट करके उन्हें मेडिकल किट दिया गया।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीकू व नीकू वार्ड तैयार किए जा रहे है। 140 मोबलाइजेशन टीम कार्य कर रही है। कोविड से बचाव के लिए मास्क व हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग और दो गज की दूरी के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. बीपी सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, डीआईओएस गोविंद राम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद, डीपीओ राजेंद्र कुमार व शिखा श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।