फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The third oxygen plant will start soon in the Joint District Hospital

संयुक्त जिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा तीसरा ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 09 Jul 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The third oxygen plant will start soon in the Joint District Hospital
बलरामपुर। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन के लिए मारामारी को देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय में जल्द ही एक और ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो जायेगा। नये ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट होगी। इसका संचालन शुरू कराने के लिए अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

कोराना महामारी की दूसरी लहर में हर तरफ ऑक्सीजन के लिए हायतौबा मची थी। इसके चलते संयुक्त जिला चिकित्सालय में पीएम केयर फंड से 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का संचालन वर्ष 2021 में ही शुरू कर दिया गया था। इस ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के 30 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति भी तत्काल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही दिनों बाद बलरामपुर चीनी मिल के सीएसआर फंड से 335 लीटर क्षमता वाले एक और ऑक्सीजन प्लांट का संचालन संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया। इससे 35 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए जिले के सभी विधायकों ने ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए अपनी-अपनी निधि से भी धनराशि दी है। विधायक निधि से स्वीकृत 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट भी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनकर तैयार है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नये प्लांट का संचालन शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इससे कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल व पीकू वार्ड सहित अस्पताल के 115 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अस्पताल में पाइप लाइन बिछाई गई है। ऑक्सीजन आपूर्ति का ट्रायल भी हो चुका है।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही संचालित हैं। 500 एलपीएम क्षमता का एक और ऑक्सीजन प्लांट परिसर में स्थापित किया गया है। इसका संचालन शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जल्द ही उद्घाटन कराकर इसका भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed