फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The teenager was murdered in a dispute over plucking pomegranates

Balrampur News: अनार तोड़ने के विवाद में हुई थी किशोर की हत्या

Sun, 10 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 10 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The teenager was murdered in a dispute over plucking pomegranates
फोटो-19-राज कुमार।-फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
गौरा चौराहा। त्रिलोकपुर गांव में 13 वर्षीय किशोर राजकुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में गांव के ही चार युवकों पर हत्या में शामिल होने की संभावना जताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले अनार तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। किशोर का शव मिलने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, जबकि आरोपी घरों में ताला बंद कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी का पुत्र राजकुमार सात मई की शाम घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आठ मई को मां की तहरीर पर गौरा चौराहा थाने में अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रमेश यादव, महेश यादव, दिनेश यादव और उमेश यादव पुत्रगण तिलकराम किशोर को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कराई जा रही है। घटना वाले दिन अनार तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। नामजद आरोपी घटना के बाद से भाग गए हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर जमे रहे परिजन, घर पर जुटती रही भीड़
रविवार को मृतक राजकुमार के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। उधर, परिजन जिला संयुक्त अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मौजूद रहे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में पूरे दिन घटना को लेकर मातम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed