{"_id":"693c5a18d2170258f90facc2","slug":"the-teams-from-balpur-and-gaddopur-have-reached-the-semi-finals-balrampur-news-c-100-1-gon1041-148715-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बालपुर और गद्दोपुर की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बालपुर और गद्दोपुर की टीम सेमीफाइनल में
Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बालपुर। डॉ. गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज चौरी चौराहा में आयोजित सीडीएस विपिन रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
पहले मैच में बालपुर का सामना करनैलगंज से हुआ। टॉस जीतकर बालपुर ने गेंदबाजी का फैसला किया। करनैलगंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 138 रन बनाए। बालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट खोकर आठ ओवरों में ही यह मैच जीत लिया। बालपुर के सनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला खानपुर और गद्दोपुर के बीच हुआ। गद्दोपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खानपुर की टीम ने आठ ओवरों में 66 रन बनाए। जवाब में गद्दोपुर ने मात्र चार ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में बाबू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर वैभव सिंह, धर्मपाल सिंह, राजू ओझा, सूरज सिंह, नीरज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राजकुमार दुबे, नितिन सिंह, कमल सिंह, सागर तिवारी व विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।