{"_id":"674b5767a6d48390d3070b9a","slug":"the-team-surveyed-the-land-marked-for-the-administrative-building-balrampur-news-c-99-1-brp1003-117802-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रशासनिक भवन के लिए चिह्नित जमीन का टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रशासनिक भवन के लिए चिह्नित जमीन का टीम ने किया सर्वे
Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर।
बलरामपुर। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्साधिकारी व कर्मियों के लिए 255 करोड़ रुपये से एडमिन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक व आवासीय भवन का निर्माण कराया जाना है। आवास निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने जमीन भी चिह्नित कर ली है। चिह्नित जमीन का बीते दिन आगरा व पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की टीम ने सर्वे किया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के बगल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार हो गया है। वर्ष 2025 में मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज में तैनात होने वाले प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्साधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए अब 255 करोड़ रुपये से एडमिन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक व आवासीय भवन का निर्माण कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रशासन ने जमीन की तलाश पूरी कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
आगरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्त व पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने तैयारियों का जायजा लिया। आवास निर्माण के लिए जमीन का भी अवलोकन किया। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं व मानव संसाधन आदि का विवरण जुटाया। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में मान्यता के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। टीम ने मेडिकल कॉलेज में एनएमसी के मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं भी परखीं।
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर आंकड़ा जुटाया है। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का विवरण भी मांगा था। जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।