{"_id":"5e612f618ebc3ef40b5950a9","slug":"the-team-raided-and-took-samples-from-12-shops-balrampur-news-lko5122257112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने छापा मारकर 12 दुकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने छापा मारकर 12 दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को मिलावटी कारोबारियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने गुरुवार को अभियान चलाकर मिलावटी कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसा। विभाग अफसरों ने 12 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाकर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में रामसूरत की दुकान से घी का नमूना लिया गया है। दूषित व स्वास्थ्यवर्धक न होने की दशा में 45 किलोग्राम क्रीम नष्ट करायी गयी है। हरिहरगंज बाजार के मनीष कुमार की दुकान से हंगामा ब्रांड की नमकीन, उतरौला में सप्लाई किए गए जूसी बेलही फ्रूट जूस आकिब की दुकान से नमूना लिया गया। 400 किलोग्राम जूसी खराब पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
उतरौला के माहिर ड्राई फ्रूट्स ब्रांड अमित कुमार गुप्ता से मुनक्का, संतोष कुमार सुभाग मोड रेहरा बाजार से नमकीन रॉयल ब्रांड, अमित कुमार के फर्म से राम लौटन व सुरेश कुमार सादुल्लाहनगर को सप्लाई की जा रही रिफाइंड पामोलीन फार्मल गोल्ड ब्रांड और बेस्ट बीफोर होने के कारण नमूना संकलित किया गया है और 36 कैरेट रिफाइंड पामोलीन जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन
किशोरीलाल इटवा चौराहा से मिल्क केक, अवनीश कुमार पचपेड़वा से छेना मिठाई व रफीउल्ला गैसड़ी बाजार से पापड़ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सभी कारोबारियों को लाइसेंस लेने व पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। होली के दृष्टिगत विशुद्ध मिठाई बनाने व खोवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, कमला रावत, सत्यवीर सिंह व बागीश मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।