{"_id":"6570b43b894e3ae1770df256","slug":"the-struggle-of-dr-ambedkar-led-to-the-upliftment-of-dalits-and-exploited-classes-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5083-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डॉ. आंबेडकर के संघर्ष से दलित व शोषित वर्ग का हुआ उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डॉ. आंबेडकर के संघर्ष से दलित व शोषित वर्ग का हुआ उत्थान
Wed, 06 Dec 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। बुधवार को जगह-जगह गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बाबा साहेब की शिक्षा को जीवन में अंगीकार करने का संकल्प लेने के साथ ही संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। डीएम ने बाबा साहेब के जीवन आदर्शों, मूल्यों एवं संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को बताया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार व अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी और सदर विधायक पल्टूराम ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि दलित व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने जीवन भर संघर्ष किया। कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को जितना सम्मान दिया, उतना किसी भी पार्टी ने नहीं दिया। जिला प्रभारी ने कहा कि बाबा साहेब की बताई शिक्षा व आदर्शों पर चलकर ही समाज व देश की उन्नति संभव है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू व डीपी सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। स
विज्ञापन
सपा कार्यालय लोहिया भवन में भी एक गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, इकबाल जावेद फ्लावर, संजय तिवारी व ओंकारनाथ पटेल आदि ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहल्ला सिविल लाइन स्थित शिविर कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।