{"_id":"657f36ee8d1cbb75dd0092de","slug":"the-stain-of-backwardness-will-be-removed-with-36-projects-worth-rs-368-crore-balrampur-news-c-99-slko1018-5372-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 368 करोड़ की 36 परियोजनाओं से दूर होगा पिछड़ेपन का दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 368 करोड़ की 36 परियोजनाओं से दूर होगा पिछड़ेपन का दाग
Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के धर्मपुर में औद्योगिक पार्क के लिए आरक्षित की गई जमीन।
बलरामपुर। पिछड़ेपन का दाग मिटाने के लिए जिले में उद्योगों की स्थापना की पहल हो रही है। प्रदेश शासन ने 368 करोड़ की 36 परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। जिसके लिए उद्योग विभाग ने कवायद भी तेज कर दी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के प्रथम चरण की तिथि तय होने पर परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
बलरामपुर प्रदेश के अत्यंत पिछड़े जिलों में शामिल है। ऐसे में यहां विकास की कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। जिससे अन्य जिलों के बराबर आ सके। इसमें औद्योगिक विकास भी महत्वपूर्ण है। बीते सितंबर माह में ही 363 करोड़ की 32 इकाइयों का भूमि-पूजन प्रस्तावित किया गया था। जो अब बढ़कर 36 हो गईं हैं। करीब दो हजार लोगों को इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की 186 करोड़ की 19 इकाइयां भूमि पूजन कराने की तैयारियां पूरी कर चुकी हैं।
वहीं, छह विभागों सहकारिता, ई पर्यटन, मत्स्य, उद्यान, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत और आईटीआई की 177 करोड़ की 13 इकाइयों के भूमि पूजन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 करोड़ की सहकारिता की एक, नौ करोड़ की पर्यटन को दो, एक करोड़ की मत्स्य की एक, 35 करोड़ की उद्यान विभाग की छह, 100 करोड़ की अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की एक व सात करोड़ की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की दो इकाइयों की परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्रों के भी निवेशकाें को उद्योग के लिए जोड़ा जा रहा है। प्रदेश शासन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) नीति 2022 में निवेश करने वाले उद्यमियों को कई प्रकार की सुविधाएं दे रहा है। जिसमें अधिकतम चार करोड़ की इकाई में उद्यमी को पूंजीगत सब्सिडी, 25 लाख रुपये प्रति इकाई के उद्यमी को 50 फीसदी ब्याज सब्सिडी, 100 फीसदी स्टांप ड्यूटी में छूट, गुणवत्ता व पर्यावरण को सुधारने में प्रोत्साहन देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
धर्मपुर में औद्योगिक पार्क के लिए डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने उतरौला रोड पर धर्मपुर में औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में निवेशकों को प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास हो रहा है। इसके अलावा औद्योगिक पार्क को बेहतर बनाने के लिए निवेशकों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने निवेशकों और उद्यमियों से वार्ता की है। जल्द ही यहां की सूरत भी बदलेगी।