फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sixth accused who made the fake ID was also arrested

Balrampur News: फर्जी आईडी बनाने वाला छठा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 08:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
The sixth accused who made the fake ID was also arrested
बलरामपुर। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले छठे आरोपी जनपद सिद्धार्थनगर थाना गोल्हौरा ग्राम खखरा खखरी निवासी मनोज कुमार चौधरी को भी सेखुइया तिराहे के पास बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

हरैया थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने 15 फरवरी 2025 को फर्जी आधार कार्ड व जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हरैया सतघरवा पांडेयपुरवा बाजार में ऑनलाइन सेंटर से फर्जी आधार कार्ड, जाति, निवास व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसओजी ने गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भटगवां गांव से 15 फरवरी की रात आरोपियों सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भटगवा गांव के संतोष गुप्त व इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के सुनील यादव को पकड़ा था। तभी फर्जी आईडी बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। जिले के हरैया निवासी सिद्धार्थ सरोज, मिथुन तिवारी, रमेश तिवारी, सिद्धार्थनगर जिले के गिरजेश चौधरी व महेंद्र मिश्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। छठे आरोपी मनोज को भी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed