फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The school that produces IAS and scientists may be closed

Balrampur News: आईएएस व वैज्ञानिक देने वाले विद्यालय पर लग सकता है ताला

Thu, 26 Jun 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The school that produces IAS and scientists may be closed
बलरामपुर के मनियारिया गांव में ​स्थित परिषदीय विद्यालय ।-संवाद
बलरामपुर। एक ऐतिहासिक विद्यालय, जो देश की सर्वोच्च परीक्षाओं में सफलता की मिसाल पेश करने वाले आईएएस, आईपीएस, और वैज्ञानिकों का गढ़ रहा है, अब ताले की चपेट में आ सकता है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय मनियारिया द्वितीय जिसे 1953 में स्थापित किया गया था, परिषदीय विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया के तहत बंद होने के कगार पर है। यह खबर ग्रामीणों के लिए किसी आघात से कम नहीं, क्योंकि यह विद्यालय उनके सम्मान और उम्मीदों का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन

गांव के लोग इस विद्यालय को अपनी शान मानते हैं। राम प्रसाद बताते हैं कि इसी विद्यालय से पढ़ाई करके डॉ. सर्वजीत सिंह ने आईएएस की परीक्षा पास की, डॉ. मृगेंद्र सिंह आईपीएस बने और डॉ. योगेंद्र नारायण सिंह वैज्ञानिक बने, जिन्होंने अमेरिका में अपनी सेवाएं दी। गांव के बच्चों ने इस विद्यालय से अपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ी और आज वही विद्यालय बंद होने के कगार पर खड़ा है। राकेश कुमार, दुर्गा सिंह और सुरेश सिंह जैसे सैकड़ों अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को एक पत्र सौंपा और विद्यालय की गौरवमयी यात्रा को साझा किया। उनका कहना है कि इस विद्यालय को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में फिलहाल 38 विद्यार्थी पंजीकृत हैं और विभाग इसे विलय की प्रक्रिया में डालने पर विचार कर रहा है। हालांकि, बीएसए शुभम शुक्ल का कहना है कि कोई भी विद्यालय जबरन बंद नहीं किया जाएगा। यह निर्णय अभिभावकों की सहमति से ही लिया जाएगा। बावजूद इसके विद्यालय बंद करने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलय के खिलाफ शिक्षक संघ का विरोध
वहीं, परिषदीय विद्यालयों के विलय के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भी आक्रोशित है। उनका कहना है कि इस कदम से बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ेगा, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में। शिक्षक संघ के जिला मंत्री मंगल देव मिश्र ने कहा कि यह फैसला शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की भावना के खिलाफ है और बच्चों की शिक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। शिक्षक संघ ने विरोध का बिगुल बजाते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed