फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The road to Ramnagari will be easy, Uttarauli residents will connect directly

Balrampur News: रामनगरी की राह होगी सुगम, सीधे जुड़ेंगे उतरौलीवासी

Thu, 16 Nov 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The road to Ramnagari will be easy, Uttarauli residents will connect directly
बलरामपुर। जिले में रहने वालों के लिए अब रामनगरी से लेकर संगम नगरी प्रयागराज की राह सुगम व आसान होगी। इसके चलते उतरौला से सीधे अयोध्या व प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्ग का 18.10 करोड़ रुपये की राशि से चौड़ीकरण होगा। लंबे इंतजार के बाद शासन ने इसका बजट भी जारी कर दिया है। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग अयोध्या को सौंपी गई है। शासन ने इस कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की समयावधि तय की है।
विज्ञापन

उतरौला से अयोध्या - प्रयागराज मार्ग काफी पुराना है और कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है। बीते लंबे समय से इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग हो रही थी। इसके बनने से उतरौला के साथ ही महदेया, श्रीदत्तगंज समेत आसपास के सौ से अधिक गांवों की दो लाख से अधिक की आबादी की रामनगरी अयोध्या जाने की राह सुगम हो सकेगी। चौड़ीकरण होने से जर्जर सड़क से होने वाली दिक्कतों से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग को दुरुस्त कर इसका चौड़ीकरण कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर तैयार एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। डीएम ने बताया कि शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इस पर खर्च होने वाली धनराशि का बजट भी जारी कर दिया है। सड़क मार्ग दुरुस्त होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से बजट स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग, अयोध्या ने इस मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे जुड़े टेंडर इत्यादि का कार्य भी इस माह के अंत तक पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस कार्य को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों का अयोध्या आना जाना अधिक हो रहा है। रोडवेज व निजी बसों से हर माह दस हजार से अधिक लोग त्योहार व पूजन के लिए अयोध्या की यात्रा करते हैं। सड़क मार्ग दुरूस्त होने से लोगों का बलरामपुर से होकर जाने के बजाए उतरौला से सीधे ज्यादा जाना आसान व सुगम होने के साथ ही इससे करीब 20 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed