फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The road to Nepal and Devipatan will be easy, the journey of Bahraich-Shrawasti will be easy

Balrampur News: नेपाल व देवीपाटन की राह होगी आसान, सुगम होगा बहराइच-श्रावस्ती का सफर

Mon, 13 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The road to Nepal and Devipatan will be easy, the journey of Bahraich-Shrawasti will be easy
बलरामपुर के बहराइच रोड सेखुई चौराहा की सड़क।
बलरामपुर। अगर आप गोंडा से नेपाल व देवीपाटन जा रहे हैं या फिर बहराइच व श्रावस्ती के लिए सफर कर रहे हैं तो यह खबर राहत देगी। गोंडा रोड पर कुआनो जंगल से निकलकर बहराइच रोड पर हंसुवाडोल होते हुए तुलसीपुर रोड पर बिजलीपुर मंदिर को बाईपास जोड़ेगा। ऐसे में इस मार्ग पर यात्रा करने वालों का सफर आसान होगा। 516 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास का सोमवार को गोरखपुर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन


अभी तक गोंडा से होकर देवीपाटन या नेपाल जाने वाले लोगों को बलरामपुर बाजार से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बाईपास बन जाने से उन्हें शहर के बीच से होकर नहीं जाना पड़ेगा। वे बाहर से ही बहराइच या तुलसीपुर रोड के लिए निकल जाएंगे।
विज्ञापन


जबकि सिद्धार्थनगर से होकर श्रावस्ती, बहराइच व गोंडा जाने वाले लोगों को मुख्य बाजार से सफर करने के बजाय बाईपास से जाने में सहूलियत मिलेगी। इसमें करीब 33 मिनट के समय की बचत भी होगी। शहर के भीतर यातायात कम होने से जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है रूट

गोंडा रोड स्थित कुआना रेंज के पास से निकलने वाला बाईपास बहराइच रोड पर हंसुवाडोल के पास क्राॅस करेगा। हरिहरगंज कस्बे से होते हुए बिजलीपुर मंदिर के पास निकलकर तुलसीपुर रोड को जोड़ेगा। 22 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के रास्ते में गोपालपुर, बालापुर, शेखरपुर, हंसुवाडोल, कलंदरपुर, बेलवा सुलतानजोत व बिजलीपुर सहित कई गांव पड़ेंगे।


जनता को मिलेगी राहत

सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि बाईपास न होने के कारण नगरवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गोंडा, बहराइच व तुलसीपुर के लोग बाईपास न होने से नगर के बीच होकर गुजरते हैं, जिससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। बाईपास निर्माण के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष कई बार मांग रखी गई थी। अब बाईपास का शिलान्यास हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।



नागरिकों ने जताई खुशी

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस का कहना है कि बाईपास बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे लोगों की यातायात संबंधी समस्या का समाधान होगा। शिक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इससे नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। समाजसेवी डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बाईपास बनने से बलरामपुर ही नहीं, अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। मीरा सिंह का कहना है कि इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed