फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The possibilities of tourism in the district will be explored

जिले में पर्यटन के संभावनाओं की होगी तलाश.

Sat, 06 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
The possibilities of tourism in the district will be explored
बलरामपुर। जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा नगर व उसके दो गांवों में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। पचपेड़वा नगर के साथ ग्राम विजय नगर व कंचनपुर में आठ जून से पर्यटन की संभावनाएं तलाशने का अभियान शुरू होगा। तीन चरणों में टीम 27 जून तक खाक छानकर पर्यटन स्थलों का ब्योरा जुटाएगी। भारत सरकार की तरफ से जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फरमान जारी किया गया है। भारत सरकार के निर्देश पर सीडीओ अमनदीप डुली ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

डीएसटीओ संजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 78वीं आवृत्ति के तहत घरेलू पर्यटन के संबंध में भारत सरकार की तरफ से ब्योरा मांगा गया था। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान भारत सरकार ने सर्वेक्षण कार्य न करने का निर्देश दिया था। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद सर्वेक्षण कार्य पुन: करने का निर्देश जारी किया गया है। इस पर सीडीओ की तरफ से सर्वेक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा व ईओ नगर पंचायत पचपेड़वा को सर्वे में सहयोग करने का निर्देश दिया है। सर्वेक्षण में प्रतिदर्श ग्राम/नगर में निवास करने वाले परिवारों की घरेलू पर्यटन व्यय, चिकित्सा, छुट्टी, शॉपिंग के लिए की जाने वाली यात्राएं व विभिन्न संकेतकों को ब्योरे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसटीओ कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार सिंह, गोंडा जनपद के राजेश चंद्र पांडेय व राजेश कुमार पटेल की टीम आठ जून से 27 जून तक ब्योरा जुटाएंगी। पचपेड़वा नगर में आठ से 12 जून तक, विजय नगर में 16 से 20 जून तक और कंचनपुर में 23 से 27 जून तक पर्यटन संबंधी ब्योरा जुटाया जाएगा। सीडीओ ने दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी टीम का सहयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed